रूमेटाइड अर्थराइटिस कैसे ठीक होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:31

आमतौर पर रूमेटाइड अर्थराइटिस के उपचार के लिए एक डिजीज मॉडिफाइड एंटी-रूमेटिक ड्रग(डीएमएआरडी) दी जाती है. इसके अलावा नॉन-स्टेरायडल एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग(एनएसएआईडी) या लो डोज कॉर्टिकोस्टेरॉइड का उपयोग डीएमएआरडी के साथ किया जा सकता है.

रूमेटाइड आर्थराइटिस का इलाज

रूमेटाइड आर्थराइटिस का इलाज विभिन्न प्रक्रियाओं द्वारा हो सकता है। इसमें आराम, दवाइयां, व्यायाम, और सर्जरी शामिल हैं। आइए पहले बात करते हैं उन दवाईयों की जो ऐसी परिस्थतियों में उपयोगी मानी जाती हैं।

1. पेनकिलर्स (painkillers)
2. नाॅन-स्टेराॅइडल एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (non-steroidal anti inflammatory drugs)
3. डिजीज माॅडिफाइंग एंटी रूमेटिक ड्रग्स (disease modifying anti-rheumatic drugs)
4. स्टेराॅइड्स (steroids or cortisteroids)

इसके अलावा भी कुछ विकल्प मौजूद हैं जो रूमेटाइड अर्थराइटिस में उपयोगी साबित हो सकते हैं। कई लोगों को एक से ज़्यादा तरह की दवाई लेने की भी ज़रूरत पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर दवाई अलग तरीके से काम करती है। हो सकता है कि दवाईयां समय रहते लक्षणों के हिसाब से बदली भी जाएं।

दवाईयों के बाद बात आती है आराम और व्यायाम की। जब सूजन ज़्यादा बढ़ जाए, तो ज़रूरी है कि जोड़ों को आराम दिया जाए। और जब सूजन में आराम मिल जाए, जो कोशिश करें कि आप व्यायाम करलें। इसके माध्यम से आप अपने जोड़ों को लचीला और और उसके आसपास की मांसपेशियों को मज़बूत कर सकते हैं। तेज़ गति से चलना, स्वीमिंग करना या फिर जेंटल स्ट्रेचिंग भी फायदेमंद हो सकती है। इन सबको करने से पूर्व फिजिकल थेरेपिस्ट से संपर्क ज़रूर करें और उनकी सलाह के मुताबिक काम करें।

आखिर में यदि जोड़ को क्षति ज़्यादा पहुंच चुकी हो और व्यक्ति को जीवन व्यतीत करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हो, तो ऐसे समय में जोंइट सर्जरी भी एक विकल्प है।

रूमेटाइड अर्थराइटिस के इलाज से जुड़ी एक महत्त्वपूर्ण बात यह भी है कि इसका इलाज मुमकिन नहीं है। आप सिर्फ इसे दिए गए माध्यमों के द्वारा मैनेज कर सकते हैं। लेकिन दिए गए इलाज के विकल्पों से कई लोग एक सक्रिय जीवन व्यतीत कर सकते हैं और ये लंबे समय वाली जटिलताओं के जोखिम को भी कम करने में सहायक हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info